स्व.तनेराम मेघवाल की स्मृति में प्रेम धनदे ने बांटे मास्क

सेवा भारती समाचार

जैसलमेर। गिरवा, उदयपुर में पुलिस उप अधीक्षक के पद पर कार्यरत जैसलमेर निवासी श्रीमती प्रेम धनदेव ने जैसलमेर अर्बन होम गार्ड्स के जवानों को स्वर्गीय तनेराम मेघवाल की स्मृति में 200 एन95 मास्क एवं 200 फेस शील्ड उपलब्ध करवाए।
कोरोना की दूसरी लहर से इस वक्त पूरा देश जूझ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के हालात बहुत बुरे हैं। इस महामारी के ख़िलाफ़ लड़ाई में कई लोग आगे आ रहे हैं। पुलिस उप अधीक्षक, पुलिस सर्किल गिरवा, उदयपुर श्रीमती प्रेम धनदेव ने जैसलमेर अर्बन होमगार्ड्स के जवानों को स्वर्गीय तनेराम मेघवाल की स्मृति में 200 एन95 मास्क एवं 200 फेस शील्ड उपलब्ध करवाए। ये 200एन95 मास्क एव 200 फेस शील्ड आज युवा उद्यमी व जनप्रतिनिधि हरीश धनदेव के द्वारा अर्बन होमगार्ड को सौंपे गए । हरीश धनदेव पिछले कुछ महीनो से लगातार जिले में चिकित्सा सुविधाओं को सुधारने के लिए प्रयासरत हैं। उनकी इस मुहीम से जुड़कर कई एनजीओ व लोग जैसलमेर के लिए मदद कर रहे हैं।
धनदे का कहना है कि यह वक्त हम सबके लिए साथ मिलकर इस बीमारी से लड़ने का है। साथ मिलकर लड़ेंगे तो जल्द ही ख़ुशियाँ लौटेंगी और इस महामारी के ख़िलाफ़ लड़ाई जीत पाएंगे हम।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button