जिले में 82 स्थानों पर सोमवार को होगा कोविड टीकाकरण
पाली शहर में चार व सोजत शहर में दो स्थानों पर लोगों को लगेगी वैक्सीन
पाली। जिले में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को 82 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित कर कोविड वैक्सीनेशन किया जाएगा। जिला कलक्टर अंशदीप ने बताया कि सोमवार 24 मई को जिले में 61 जगहों पर तृतीय चरण के 45 प्लस को प्रथम डोज एवं द्वितीय डोज तथा हैल्थ केयर वर्कस एवं फ्रंट लाईन वर्कर की द्वितीय डोज लगाई जाएगी। वहीं 7 स्थानों पर चतुर्थ चरण में 18-44 आयुवर्ग में पब्लिक एवं वर्क प्लेस को प्रथम डोज तथा 14 स्थानों पर 18 प्लस के आयुवर्ग के लोगों को लगाई जाएगी।
सीएमएचओ डाॅ.आरपी मिर्धा ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन अभियान में पाली शहर में 4, सोजत शहर में 2, बाली ब्लाॅक में 14, देसूरी व रानी ब्लाॅक में 4-4, रायपुर ब्लाॅक में 2, रोहट ब्लाॅक में 3, सुमेरपुर ब्लाॅक में 5, पाली व सोजत ब्लाॅक में 8-8, खारची ब्लाॅक में 9 तथा जैतारण ब्लाॅक में 19 स्थानों पर सत्र आयोजित कर कोविड से बचाव के लिए टीका लगाया जाएगा।