कोविड -19 टीकाकरण अभियान के तहत टीका लगाया
सिरोही। चिकित्सा विभाग के कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत जिले के चयनित अस्पतालों में कोरोना वायरस से बचाव के लिए 45 साल से 59 वर्ष एवं 60 से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियो को टीका लगाया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ राजेश कुमार ने जानकारी देकर बताया कि जिले में चल रहें टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 45 से 59 आयु वर्ग के लोगों को प्रथम डोज 66739 व 181 द्धितीय डोज लगाई गई है,जबकि 60 आयु वर्ग से अधिक 73389 जनों को प्रथम डोज व 1907 द्धितीय डोज लगाकर टीकाकरण किया गया।
जानकारी अनुसार 45 से 59 आयु वर्ग के ब्लाॅक सिरोही में प्रथम डोज के तहत 14046 जनों को टीका लगाया गया तथा द्धितीय डोज 153 जनों को लगाई गई। इसी प्रकार ब्लाॅक आबूरोड मे 10007 व्यक्तियों को प्रथम डोज एवं 12 व्यक्तियो को द्धितीय डोज, पिंडवाडा में 13866 व्यक्तियों को प्रथम डोज व 15 व्यक्तियो को द्धितीय डोज, ब्लाॅक रेवदर मे 13829 व्यक्तियों को प्रथम डोज व ब्लाॅक शिवगंज में 14991 प्रथम डोज व एक व्यक्ति को द्धितीय डोज लगाई गई।
इसी प्रकार 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को ब्लाक सिरोही में 16915 प्रथम डोज व 1331 द्धितीय डोज लगाई गई। इसी प्रकार ब्लाॅक आबूरोड में 12156 को प्रथम डोज व 136 व्यक्तियों द्धितीय डोज लगाई गई। ब्लाॅक पिंडवाडा में 13711 व्यक्तियों को प्रथम व 268 लोगों को द्धितीय डोज, ब्लाॅक रेवदर में 17137 लोगों को प्रथम डोज व 52 लोगों को द्धितीय डोज लगाई गई। ब्लाॅक शिवगंज में 13470 लोगों को प्रथम डोज व 120 लोगो को द्धितीय डोज लगाकर टीकाकरण किया गया।
हर घर नल से जल योजना’ का क्रियान्वयन
सिरोही, 12 अपे्रल। आशियाना फाउंडेशन जयपुर द्वारा जल जीवन मिशन के तहत जिले की ग्राम पंचायत वरली आपडी खेड़ा और मालाप में जल स्वच्छता समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में ग्राम गतिविधि योजना तैयार करने में कौन कौन से दस्तावेज संधारित करने एवं ग्राम पंचायतों की पीआरए गतिविधियों और वीएपी बनाने में इत्यादी के संबंध में संस्था के डॉ. नन्द किशोर कुमावत, पुलकित जैन, चेतन प्रकाश सोलंकी और आशाराम मीना द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।