श्रीमाली ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं का किया सम्मान
जोधपुर। श्रीमाली ब्राह्मण समाज महामंदिर का पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न शिवबाड़ी भवन महामंदिर में आयोजित किया गया। इसमें वर्ष 2019 व 2020 की अवधि में कक्षा 10, 12, स्नातक एवं अधिस्नातक शैक्षणिक योग्यताधारी प्रतिभाएं जिन्होंने 70 प्रतिशत और उससे अधिक अंक अर्जित किए तथा अन्य विशिष्ट उपाधिधारी/योग्यताधारी, राजकीय सेवा में नियुक्ति पाने वालों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
श्रीमाली ब्राह्मण समाज महामंदिर के सचिव ओमप्रकाश दवे ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारम्भ में समाज अध्यक्ष, कार्यकारिणी, पुरस्कार समारोह के प्रयोजक ई. अश्विनी व्यास, प्रभा ओमप्रकाश श्रीमाली व आगंतुक मेहमानों ने मां महालक्ष्मी व देवी-देवताओं की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पूजा की। विशिष्ट अतिथि डॉ. रमन लाल दवे, इन्द्रदयाल ठाकुर का अध्यक्ष ने स्वागत किया। कार्यक्रम अध्यक्ष दुष्यन्त जोशी, उपाध्यक्ष कैलाश श्रीमाली, कोषाध्यक्ष नन्दकिशोर दवे व सत्यप्रकाश जोशी की अगुवाई में मनाया गया।
वर्ष 2019 हेतु चयनित प्रतिभाओं का सम्मान प्रायोजक आईटीओ ओमप्रकाश दवे व परिवार तथा वर्ष 2020 के लिए चयनित प्रतिभाओं का सम्मान इंजीनियर अश्विनी कुमार व्यास ने किया। वर्ष 2021 के लिए समाज की प्रतिभाओं के सम्मान के लिए सत्यनारायण दवे ने घोषणा की। कार्यक्रम के आयोजन व संचालन में सह सचिव तेज प्रकाश दवे, अशोक कुमार जोशी, ओमप्रकाश व्यास, सुरेश त्रिवेदी, धनराज श्रीमाली, पूर्व अध्यक्ष भगवती लाल दवे, अनिल दवे व कार्यकारिणी का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद चंद्र शेखर दवे ने किया। अंत में उपाध्यक्ष कैलाश श्रीमाली ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर वाटर कूलर मय फिल्टर का लोकार्पण भी भामाशाह प्रेमकंवर व मनीष दवे ने किया।