भारतीय मजदूर संघ का दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन शुरु

सिरोही(जयन्तिलाल दाणा)। भारतीय मजदूर संघ का दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन आम्बाबाडी जयपुर में शनिवार को उद्घाटन सत्र के साथ शुरु हुआ। राजस्थान के 24वें प्रदेश अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में आथित्य भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक सतीश पुनिया, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम, प्रदेश अध्यक्ष बिशनसिंह तंवर, महामंत्री दीनानाथ रुथला, ब्रजेश उपाध्याय पूर्व महामंत्री भामसं, सुरेन्द्र कुमार पांडे अखिल भारतीय मंत्री, गुजरात राजस्थान क्षेत्रीय संगठन मंत्री राज बिहारी शर्मा, चौमू विधायक रामलाल शर्मा का रहा। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम ने राष्ट्र भावना से समर्पित होकर कार्य करने की नसीहत दी। शमां भारती को परम वैभव पर ले जाने के लिए स्वयंसेवक को अपने सामर्थ्य के अनुसार पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करते रहना चाहिए। चौमू विधायक रामलाल शर्मा ने स्वागत भाषण में दंतोपंतजी ठेंगडी व भारतीय मजदूर संघ के निर्माण हेतु जीवन समर्पित करने वालों को याद किया। प्रदेश अधिवेशन में सिरोही से राजेन्द्रसिंह डाबी प्रदेश उपाध्यक्ष भामसं के नेतृत्व में जिलामंत्री सुरेश कुमार प्रजापति, कर्मचारी महासंघ के गोपालसिंह राव तथा श्रीमती इंदुबाला चौहान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आंगनवाडी महासंघ ने सहभागिता की।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button