राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की जिला कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न
जोधपुर। बनाड़ में पिलार बालाजी मंदिर परिसर में राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के वार्षिक जिला महासमिति अधिवेशन का आयोजन हुआ।
संभाग सहसंयोजक त्रिलोकराम नायल ने बताया कि महाधिवेशन में जिला निर्वाचन अधिकारी व संभाग संयोजक भंवरलाल काला के निर्देशन में राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के जिला कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए जिसमें सम्पूर्ण जिला कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई। देवीलाल चौधरी का जिलाध्यक्ष, मकबूल खान मंत्री व मांगीलाल मेघवाल का कोषाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ। जिला सभाध्यक्ष पद पर माणकराम विश्नोई, उपसभाध्यक्ष राजाराम लामरोड, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हीराराम विश्नोई, उपाध्यक्ष रिडमलराम व श्यामसिंह बिश्नोई, महिला उपाध्यक्ष पद पर विमला सिंघल निर्वाचित हुई। जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संपतराज सेंगवा, मांगीलाल जाजड़ा, जगदीश चौधरी, रघुनाथ बिश्नोई, बुद्धाराम इनाणिया, रूपाराम गोदारा, जवरीलाल बिश्नोई, खेमसिंह, विनोद गुलाटी, यशवंतसिंह यादव, मूलचंद यादव, तथा जिला संयुक्त मंत्री के दोनों पदों पर नरेंद्रसिंह गहलोत व कमलेश चौधरी, संयुक्त मंत्री (महिला) पद पर सोनिया आहेरी, संगठन मंत्री के पद पर विनोद सारण व दलाराम चौधरी तथा कार्यालय मंत्री के पद पर तुलसीराम जाणी निर्वाचित हुए। महाधिवेशन के प्रारंभ में निवर्तमान जिलामंत्री ऋतुराज पारीक ने अपने उद्बोधन में राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के गत दो वर्षों के कार्यकाल के विषय मे अपनी बात रखी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष हापुराम चौधरी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए दोनों संगठनों के एक साथ मिलकर कार्य करने को आवश्यक बताया। कार्यक्रम में सह संयोजक त्रिलोकराम नायल ने शिक्षक समस्याओं पर चर्चा करते हुए बताया कि आगामी दिवसों में नवीन कार्यकारिणी के साथ शिक्षकों की विभिन्न मांगों यथा न्यू पेंशन के स्थान पर पुरानी पेंशन लागू करने के, पदोन्नति निस्तारण, स्थानांतरण नीति सहित अन्य ज्वलन्त मांगों के लिए संघर्ष किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में वर्तमान निर्वाचित जिलाध्यक्ष देवीलाल चौधरी ने कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों का आभार जताया।