जोधपुर शहर में सेक्टर सरदारपुरा में 45+ वाले 160 लोगों की हुई कोविड-19 प्रथम डोज वैक्सीनेशन
जोधपुर। सरदारपुरा राॅटरी सर्कल स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में राज्य सरकार, जिला प्रशासन, जोधपुर नगर निगम व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नगर निगम आयुक्त डॉ.अमित यादव, इन्सीडेन्ट कमान्डर कंचन राठौड़, जोन इंचार्ज डॉ. सिद्धार्थ सिंह, सेक्टर सरदारपुरा प्रभारी डा. तेजस मित्तल, डा. ध्रुव पाल व डा. रुपेश ओझा मार्गदर्शन व पार्षद दौलतसिह, पार्षद निशा चौधरी, पार्षद पूजा राठी एवं सुरेश सागर के सहयोग से पूरे उत्साह के साथ 45+ वाले 160 लोगों प्रथम डोज वैक्सीनेशन किया गया।
समाजसेवी शिक्षक, बीएलओ व कोरोनाकाल कोविड योद्धा शौकत अली लोहिया ने कहा कि सरदारपुरा राॅटरी सर्कल स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में वैक्सीन टीका लगवाने में शिल्पा विश्नोई, सीमा माथुर, शशिकला, हेमलता, सरोज प्रजापत, अरुणा जोशी, कल्पना जोशी, किरण व्यास, मिनाक्षी शर्मा, कविता, पार्षद पूजा राठी, निशा चौधरी, बीएलओ, सुमित कुमार, पेमाराम चौधरी, गोकुल कनोजिया, राकेश शर्मा, किशनलाल सरगरा, राकेश पंडित, सत्यनारायण, विनोद जावा, संदीप गोयल एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान किया। शौकत अली लोहिया ने कहा कि कोविड-19 सुरक्षा के लिये हमें सुरक्षित रहने के लिये दवाई भी और कडाई के साथ नियमों की पालना भी सुनिश्चित करना जरूरी है।