संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने पटवारियों के समर्थन में मुख्य सचिव को दिया ज्ञापन
सेवा भारती समाचार।
सिरोही (जयन्तिलाल दाणा)। राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष एवं राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल को मुख्य सचिव राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन देकर आंदोलनरत राजस्थान पटवार संघ की मांगों का समर्थन कर वाजिब मांगों के समाधान की मांग की। संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र गहलोत ने कहा कि राज्य भर में राजस्थान पटवार संघ अपनी न्यायोचित मांगो के निराकरण हेतु आंदोलनरत हैं। अखिल राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ उक्त आंदोलन का समर्थन करता हैं। राजस्थान सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों के वाजिब मांगों को नजर अंदाज किया जा रहा हैं तथा संवादहीनता की स्थिति बन रही हैं। इससे राज्य कर्मचारियों में सरकार के प्रति असंतोष व्याप्त हो रहा हैं। इससे राज्य सरकार की जनकल्याण योजनाओं की सफल क्रियांविति पर प्रतिकूल प्रभाव पड रहा हैं। महासंघ ने जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन में राजस्थान पटवार संघ की न्यायोचित मांगों का शीघ्र सम्मानजनक निराकरण करवाने को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। प्रतिनिधि मंडल में कर्मचारी नेता डॉ. हनवंतसिंह मेडतिया, विक्रमसिंह सोलंकी, ईनामुल हक कुरैशी, देवेश खत्री, मनोहर सिंह चैहान, इंदरमल खंडेलवाल, धर्मेंद्र खत्री, नवनीत माथुर, भंवर सिंह दहिया, रघुनाथ मीणा, उमाराम मीणा, उमेश कुमार, जलालुद्दीन, सविता शर्मा, ओमजीलाल शर्मा उपस्थित थे।