विद्यार्थियों को दिया एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो जोधपुर द्वारा आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झालामंड में एक भारत श्रेष्ठ भारत और नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर भाषण व मौखिक प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह कुम्पावत ने कहा कि सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सभी का योगदान आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत द्वारा सभी को एक दूसरे की संस्कृति व अन्य गतिविधियों से जुडऩे का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी आशीष वर्मा ने विद्यार्थियों को एक भारत श्रेष्ठ भारत व नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना के प्रति सचेत रहे और सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। उन्होंने इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन, जल संरक्षण, प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने व अन्य विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों के साथ साझा की। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन केआर सोनी ने किया। कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के अध्यापकगण मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर कोरोना वैक्सीनेशन पर विशेष प्रदर्शनी भी लगाई साथ ही प्रचार सामग्री भी वितरित की गई।