जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर्र। जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह के निर्देशन में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. इन्द्रजीत यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. इन्द्रजीत यादव ने समुदाय स्तर पर चलाये जा रहे कोविड-19 वैक्सीनशन अभियान की समीक्षा करते हुए टीकाकरण अभियान में कवरेज बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने जिले में सबसे अधिक कवरेज वाले ब्लॉक भोपालगढ़ की सराहना करते हुए सभी ब्लॉक को भी अपना कवरेज बढ़ाने के लिए लाभार्थियो को मोबिलाइजेशन करने के लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेकर अधिक से अधिक वैक्सीनशन करवाने के लिए निर्देश दिए। साथ ही ब्लॉक स्तर से सेशन साइट्स का चयन कर अधिक से अधिक कोविड वैक्सीनशन केंद्रों का उपयोग कर निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपखंड स्तर पर एसडीएम, बीडियो व बीसीएमओ संयुक्त रूप से रणनीति बनाते हुए खण्ड स्तर पर ग्राम पंचायत सरपंचों, जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वयक बैठक कर उनकी भूमिका सुनिश्चित करने के लिये प्रेरित करे। साथ ही सभी बीसीएमओ को आगामी साप्ताहिक सेशन साइट्स प्लान तैयार कर सीएमएचओ कार्यालय को भिजवाने के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बलवंत मंडा ने कोरोना संक्रमण के कुशल प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आईएलआई वाले मरीजों की सैम्पलिंग करने पर बल दिया। साथ ही कोरोना संक्रमण के बचाव व रोकथाम के लिए आमजन में कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाते हुए मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग व सनेटाइजेशन आदि के लिए जागरूक करने के लिए व्यापक आईईसी करने के लिए निर्देशित किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त सीएमएचओ (प.क.) डॉ. रामनिवास सेंवर, प्रभारी अधिकारी जिला औषधि भंडार गृह डॉ. राकेश पासी, डीपीएम अमनदीप चौधरी, डीपीओ एनसीडी डॉ. भगवान आयदासानी, जिला लेखा प्रबंधक अरविंद दाधीच, एडीएनओ आरबीएसके डॉ.अभिषेक दाधीच व जिला आईईसी समन्वयक मोहन मेहरिया सहित समस्त बीसीएमओ, जोनल प्रभारी, जिला अस्पताल प्रतिनिधि व बीपीएम उपस्थित थे।

 

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button