विधिक योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया
जोधपुर। जिला विधिक सेवा प्रधिकरण जोधपुर महानगर की ओर से पैनल अधिवक्ता संजीव व्यास ने मोबाइल वैन के जरिये विधिक व जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राजस्थान विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आमजन में विधिक जानकारियों के लिए मोबाइल वैन के माध्यम से सघन प्रचार प्रसार के लिए अधिवक्ताओं को सहमति के अनुसार प्रोबोने के रूप में कार्य करने हेतु नियुक्त किया गया है। इसी कड़ी में मण्डोर व लूणी पंचायत समिति एवं उसके अधीन ग्राम पंचायतों में प्रचार प्रसार हेतु अधिवक्ता संजीव व्यास और घनश्याम सारस्वत, श्रवण सिंह द्वारा कैम्प लगाकर पीडि़त प्रतिकर स्कीम, बाल विवाह रोकथाम, लोक अदालत, भारत के संविधान, खुले बोरवेल एवं कुओं पर नियंत्रण करने और बालको व बालिकाओं के विधिक अधिकार के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा हेल्प लाइन नम्बर की भी जानकारी दी गई।