राज्य के बाहर की डिग्री के सत्यापन में विलम्ब पर संगठन ने जताई गहरी नाराजगी

सिरोही (जयन्तिलाल दाणा)। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गहलोत ने जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारंभिक शिक्षा सिरोही गंगा कलावंत को ज्ञापन सौंपकर प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक शिक्षक सीधी भर्ती 2018 के नव चयनित अभ्यार्थियों के दस्तावेज एवं उपाधियों के सत्यापन करने की मांग की। संघ प्रगतिशील के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया कि प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक शिक्षक सीधी भर्ती 2018 के अंर्तगत राज्य के बाहर से शैक्षिक, प्रशैक्षिक योग्याताधारी नव चयनित अभ्यार्थियों के दस्तावेज एवं उपाधियों के सत्यापन के संबंध में निदेशक प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर के दो बार निर्देश के बावजूद भी शिक्षकों के सत्यापन के लिए कार्य प्रारंभ नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण हैं, जबकि अन्य जिलों में सत्यापन कार्य पूर्ण कर पदस्थापन के आदेश भी जारी हो चुके है। इस पर गंगा कलावंत ने अवगत कराया कि जांच दल बना दिया हैं, लेकिन विश्वविद्यालय में प्रति व्यक्ति शुल्क होने से बजट के अभाव में कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। संगठन ने कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए गंगा कलावंत से अविलम्ब सत्यापन करवाकर पदस्थापन दिए जाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में जिला मंत्री इनामुल हक कुरैशी भी उपस्थित थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button