बैंक ऑफ इंडिया ने बालिका विद्यालय को एटलस, फर्स्ट एड बॉक्स तथा डस्टबिन भेंट किए
सिरोही (जयन्तिलाल दाणा)। बैंक ऑफ इंडिया सिरोही ने कॉरपोरेट सोशियल रिस्पांसिबिलिटी स्टार बॉडिंग के तहत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय को भूगोल की बालिकाओं के लिए एटलस, दोनों विद्यालयों के लिए फर्स्ट एड बॉक्स तथा डस्टबिन भेंट किए। विद्यालय के व्यवस्था प्रभारी एवं प्रेरक गोपालसिंह राव ने बताया कि जरूरतमंद बालिकाओं के लिए विद्यालय में एटलस की व्यवस्था नहीं थी। एटलस उपलब्ध होने पर अब विद्यालय की बालिकाएं इनका समुचित उपयोग कर सकेगी। एटलस भूगोल विषय के व्याख्याता देवीलाल के पास उपलब्ध रहेंगे। व्यवस्था अनुरुप भूगोल विषय की बालिकाओं को वितरित करेंगे। कक्षा 11 व 12 उत्तीर्ण करने के बाद एटलस वापस जमा करेंगे तथा नवीन जो प्रवेश लेगी बालिका है वह इनका उपयोग करेंगी। कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक गोविंदसिंह, सहायक प्रबंधक दिनेशकुमार माली, लिपिक दीपककुमार पुरोहित, सुश्री मनीषा रोडीवाल तथा दफ्तरी मुकेश कुमार ने विद्यालय परिवार व बालिकाओं को सामग्री भेंट की। कार्यक्रम में शीतल मारु, श्रीमती इंद्रा खत्री, अनिता चव्हाण, वर्षा त्रिवेदी, गोपालसिंह राव, देवीलाल, अनिल कलावंत, पुखराजा शवंचा उपस्थित रहे। संस्था प्रधान श्रीमती हीरा खत्री तथा भूगोल के व्याख्याता देवीलाल ने बैंक ऑफ इंडिया तथा प्रेरक गोपालसिंह राव का आभार जताया।