रंगोली से लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश
जोधपुर। नगर निगम की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर जन जागरूकता का अभियान जारी है। रंगोली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।
नगर निगम आयुक्त (उत्तर) रोहिताश्व तोमर ने बताया कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम के तहत नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारियों के साथ ही जनप्रतिनिधि भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। अब इस मुहिम में आमजन को जोडऩे के लिए जागरूकता कार्यक्रम चल रहा है, इसको लेकर नगर निगम के सभी वार्डों में आकर्षक रंगोलियां सजाई गई। नगर निगम आयुक्त दक्षिण डॉ अमित यादव ने बताया कि शहर के विभिन्न चौराहों पर रंगोली बनाई गई। इस रंगोली के माध्यम से लोगों को डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाली टैक्सी में कचरा डालने, गंदगी नही फैलाने, स्वच्छता सर्वेक्षण में सकारात्मक फीडबैक देने का संदेश दिया गया।