शिवगंज में जिला स्तरीय 19 वर्षीय चयन ट्रायल 22 से
सिरोही (जयन्तिलाल दाणा)। राजस्थान क्रिकेट संघ वह जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शिवगंज में जिला स्तरीय क्रिकेट 19 वर्षीय चयन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन 22 फरवरी से आयोजित होगा। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव अशोक गहलोत व जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सत्यन मीणा व कोषाध्यक्ष राजेंद्रसिंह देवड़ा ने बताया कि जिले के स्थानीय खिलाड़ी ही प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी रंजी स्मिथ ने बताया की प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपना रजिस्ट्रेशन 21 फरवरी को शाम 4बजे तक अनिवार्य रूप से करना होगा। खिलाड़ियों को राजस्थान क्रिकेट संघ के दिशा निर्देश अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जन्म प्रमाण पत्र माता पिता और खिलाड़ी के आधार कार्ड माता-पिता के वोटर आईडी खिलाड़ियों के पूर्व प्राथमिक से क्लास दूसरी तक एवं वर्तमान में 3 साल की अंक तालिका होने आवश्यक है और खिलाड़ी जिले का मूल निवासी होना साथ ही माता-पिता का स्टांप पेपर पर शपथ पत्र किसी भी खिलाड़ी का 2 स्टेट में नामांकन नहीं होना चाहिए। वर्तमान और प्रारंभिक स्कूल के लैंडलाइन नंबर व ईमेल आईडी बी खिलाड़ी को अपने साथ लाना आवश्यक है। किसी प्रकार की समस्या होने पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सत्यन मीणा, कोषाध्यक्ष राजेंद्रसिंह देवड़ा, आयोजन सचिव अशोक गहलोत, शैतान स्वरूप मीणा से संपर्क कर सकते हैं। खिलाड़ी को खेल गणवेश में आना आवश्यक है। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए कमेटियों का गठन किया गया है।