राम मंदिर के लिए निधि समर्पित की
जोधपुर। भारत विकास परिषद की मुख्य शाखा द्वारा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हेतु 19 लाख एक हजार की निधि समर्पित की गई।
अध्यक्ष डॉ. प्रभात माथुर, सचिव सुरेश चंद्र भूतड़ा व वित्त सचिव पुखराज फोफलिया ने बताया कि परिषद सदस्यों ने बढ़-चढक़र राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी स्वेच्छा से निधि जमा कराई। भारत विकास परिषद डायग्नोस्टिक लैब गीता भवन में क्षेत्रीय धर्म जागरण प्रमुख ललित शर्मा, प्रांत कार्यवाहक श्याम मनोहर शर्मा, गोविंद डागा, नंदलाल भाटी को उपरोक्त राशि के चेक सोपें। इसमें नंद लाल भाटी द्वारा 5 लाख, राजेंद्र भंडारी 3 लाख, अरुण सिंघल 1.5 लाख, डॉ केएस राजपुरोहित 1 लाख, प्रोफेसर वीडी दवे द्वारा 75000, हरि महेश्वरी 71000, सतीश तापडिय़ा 55000, डॉ महावीर प्रसाद भूतड़ा 51000 व अर्चना बिड़ला द्वारा 51000 तथा बाकी सभी सदस्यों ने बढ़ चढक़र निधि अर्पण की। वही सेक्टर 19 लालसिंह कॉलोनी के अध्यक्ष कमलेश सागर, सचिव सुरेश चंद्र भूतड़ा, कोषाध्यक्ष रमेशनाथ माथुर ने मोहल्ला वासियों से 1 लाख 23 हजार की निधि संग्रह करके चेक द्वारा सौंपी गई।
इधर सत्संग भवन सरदारपुरा स्थित श्रीराम मंदिर में भारत विकास परिषद जोधपुर मारवाड़ शाखा की ओर से श्री राम मंदिर निर्माण हेतु सहयोग राशि एकत्र करने का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाखा महिला प्रकोष्ठ प्रमुख सुधा गर्ग ने बताया कि संघ व विश्व हिंदू परिषद की ओर से पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, ललित शर्मा, श्याम मनोहर, महेंद्र सिंह राजपुरोहित, ईश्वरलाल व दुर्गासिंह गहलोत की पावन उपस्थिति में 13 सदस्यों के सहयोग से कुल 1,62,734 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में समर्पित की गई। इस अवसर पर भारत विकास परिषद की ओर से अनिल गोयल सदस्य राष्ट्रीय प्रकल्प समिति (सेवा), जगदीश प्रसाद शर्मा महासचिव राजस्थान पश्चिम प्रांत, शाखा अध्यक्ष नारायण रूप राय व शाखा सचिव सूर्य प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे। जोधपुर मारवाड़ शाखा के कुल 57 सदस्यों ने वर्तमान तक 18 लाख 81 हजार की राशि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में समर्पित की हैं।