शिक्षकों के विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों से की चर्चा
सिरोही। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा सिरोही अमरसिंह देवडा एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गंगा कलावंत की उपस्थिति में सीडीईओ कार्यालय में शिक्षकों के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर समस्याओं के समाधान की सहमति बनी। समस्या समाधान के लिए बनी सहमति संघ प्रगतिशील के जिला मंत्री इनामुल हक कुरैशी ने बताया कि प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गहलोत ने वार्ता के दौरान महात्मा गांधी विद्यालयों में रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति करने, शिक्षकों की प्रतिमाह वेतन व्यवस्था माह की पहली तारीख को सुनिश्चित करने, शिक्षको की सेवा पुस्तिका में दर्ज आदेश को प्रति निजी पंजिका में नहीं मिलने पर अवकाश प्रत्याहरण नहीं कर किए गए आदेशों को निरस्त करने, समस्त पीईईओ कम प्रधानाचार्य एवं सीबीईओ कार्यालय में शिक्षकों द्वारा दिए जाने वाले किसी भी तरह के पत्र की प्राप्ति रसीद देने की कठोरता से पालना कराने, शिक्षकों का जिस माह में स्थाईकरण हुआ हो उसी माह में शिक्षकों का पुरा वेतन बनाने, शिक्षकों के स्थाईकरण के लिए प्रस्ताव जिशिअप्राशि सिरोही को प्राप्त होते ही अनुमोदन को जिला परिषद भिजवाने, शिक्षकों का अकारण वेतन रोकने, डीडीओ के विरुद्ध सीसीए नियमों में आर्थिक अपराध मानते हुए कार्यवाही करने, समस्त कस्तुरबा गांधी विद्यालयों में रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति करने, लेवल-1 एवं लेवल-2 के शिक्षकों को उनकी इच्छा के विरुद्ध उच्च कक्षाओं में अध्यापन हेतु बाध्य नहीं करने, शिक्षकों द्वारा मेडिकल अवकाश पर जाने पर वेतन नहीं काटने, शहरी क्षेत्र के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पदों को प्रतिनियुक्ति द्वारा भरने, दो परिसर में संचालित उच्च माध्यमिक विद्यालय पोषाहार व्यवस्था एक ही जगह रखने, स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर दोनों परिसरों का अलग-अलग बनाने, पीडी हेड में कार्यरत शिक्षकों के प्रतिमाह वेतन में विलम्ब नहीं करने हेतु सीबीईओ रेवदर, आबुरोड, पिंडवाडा, सिरोही, शिवगंज को पाबंद कर विलम्ब पर कार्यवाही प्रस्तावित करने, शारीरिक शिक्षक प्रशिक्षण अनुदेशक ग्रेड-3 1⁄4पीटीआई1⁄2 भर्ती 2013 में नियुक्ति जनवरी 2017 के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय जोधपुर एसबीसीडब्ल्यु 7597/2020 गत 24 अगस्त 2020 द्वारा नियुक्त अभ्यार्थियों को नोशनल परिलाभ देने, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 105 छात्र नामांकन के आधार पर एक शारीरिक शिक्षक की नियुक्ति हेतु समस्त सीबीईओ के माध्यम से गणना करवाने, महिला शिक्षिका हेमलता पाराशर प्रबोधक राबाउप्रावि झाडोली की
प्रतिनियुक्ति निरस्त की जिद पालकर चार माह के वेतन से महरूम रखने के दोषी पीईईओ कम प्रधानाचार्य राउमावि झाडोली के विरुद्ध कार्रवाई करने, महिला शिक्षिका सरोज धारू अध्यापिका राउमावि मुदरला-आबुरोड का प्रधानाचार्य द्वारा अकारण वेतन व वेतन वृद्धि रोकने पर प्रधानाचार्य के विरुद्ध कार्यवाही करने, जिले में तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा 2012 एवं 2013 अध्यापक भर्ती 2016 एवं 2018 लेवल प्रथम एवं द्वितीय के अंतर्गत चयनोपरांत नॉन टीएसपी अभ्यर्थी टीएसपी क्षेत्र में नियुक्ति के संबंध में संशोधित पदस्थापन हेतु काउंसलिंग करवाने, शिक्षा विभाग के कार्यालयों द्वारा विभिन्न आदेशों में शिक्षकों के नाम के आगे श्री/श्रीमती जैसे सम्मानजनक शब्दों का प्रयोग करने सहित विभिन्न
मुद्दों पर शिक्षक समस्याओं के समाधान पर सहमति बनी।
इनकी रही उपस्थिति
वार्ता के दौरान प्रदेश शिक्षक नेता डॉ.हनवंतसिंह मेडतिया, जिलाध्यक्ष विक्रमसिंह सोलंकी, उपशाखा पिंडवाडा अध्यक्ष मनोहरसिंह चौहान, उपशाखा सिरोही अध्य क्ष देवेश खत्री, इंदरमल खंडेलवाल, एडीईओ जसवंत सिंह परमार, सहायक निदेशक मूलशंकर मेघवाल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी इंदर सिंह देवडा, भंवर सिंह दहिया, रामदेव राम उपस्थित थे।