वर्चुअल मनाया ग्रैंड पेरेंट्स एवं ग्रेजुएशन डे
जोधपुर। सेंट्रल एकेडमी जोधपुर कैंट शाखा की ओर से ग्रैंड पेरेंट्स एवं ग्रेजुएशन डे का आयोजन ई-सेलिब्रेशन के माध्यम से किया गया।
इस अवसर पर नन्हे मुन्नों द्वारा दादा-दादी, नाना-नानी के साथ खेल, नृत्य व सूर्य नमस्कार सहित अन्य गतिविधियों को गूगल मीट एवं विद्यालय में अध्यापिकाओं के मार्गदर्शन में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रथम गुरु मां का पुत्र के साथ नृत्य रहा जिसे देखकर सभी का मन वात्सल्य से भर गया। बुजुर्गो ने भी अनुभव साझा किए। शाला प्रधानाचार्या अरुण उपाध्याय ने आभार जताते हुए कहा कि सेंट्रल एकडेमी ने जिस प्रकार सबसे पहले ऑनलाइन लर्निंग का आगाज जोधपुर में किया, उसी प्रकार वर्चुअल ग्रेजुएशन डे व ग्रैंड पेरेन्ट्स डे का आयोजन कर ट्रेंडसेटर होने के अपने मुकाम को कायम रखा।