सीएमएचओ ने जिले के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का किया निरीक्षण,
जैसलमेर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी द्वारा शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चेलक, सांगड़ व देवीकोट तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र, रामा चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण किया गया।उन्होंने पीएचसी चेलक सांगड एवं देवीकोट में विभागीय कार्मिको से संस्थान पर प्रदान की जा रही चिकित्सा सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उप स्वास्थ्य केन्द्र, रामा बंद पाया गया जिसे गमभीरता से लेते हुए सीएमएचओडॉ. चौधरीने खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सम को संबंधित एएनएम को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। डॉ. चौधरी ने निरीक्षण के दौरान विभागीय कार्मिकों को कार्यक्षेत्र में विभागीय गतिविधियों व कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन करने,मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने, संस्थागत प्रसव में बढ़ोतरी लाने के लिए विशेष प्रयास करने तथा कार्यक्षेत्र में परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत अंतरा इंजेक्शन से महिलाओं को लाभान्वित करने के निर्देश दिये। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को कोविड वैक्सीन टीकाकरण से वंचित रहे चिकित्सा विभागीय कार्मिकों को आगामी आयोजित होने वाले टीकाकरण सत्रों में कोविड वैक्सीन के टीके लगवाने के निर्देश दिए । सीएमएचओ ने निरीक्षण के दौरान चिकित्सा संस्थानों के प्रसव कक्ष, टीकाकरण कक्ष, दवा वितरण केन्द्रों,प्रयोगशाला व संधारित रजिस्टरों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । उन्होनें विभागीय कार्मिको को चिकित्सा संस्थान में समय पर आवश्यक रूप से उपस्थित होने, चिकित्सा संस्थान की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाये रखने तथा प्रतिदिन चिकित्सा संस्थान को संक्रमण मुक्त करने संबंधी कार्यवाही करने के निर्देश दिये ।