निगम आयुक्त ने ली वार्ड प्रभारियों की बैठक
जोधपुर। कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम को लेकर नगर निगम आयुक्त दक्षिण ने प्रतापनगर स्थित मुख्य सफाई निरीक्षक कार्यालय में वार्ड प्रभारियों की बैठक ली। आयुक्त दक्षिण डॉ अमित यादव ने मुख्य सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए कि वह अपने अपने वार्ड प्रभारियों को वैक्सीनेशन की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएं। साथ ही वार्ड प्रभारी को निर्देश दिए कि वह अपने अधीन काम करने वाले सभी कर्मचारियों को अलग-अलग शिफ्ट में कोरोना वैक्सीन सेंटर पर पहुंचाएंगे साथ ही सभी कर्मचारियों का वैक्सीनेशन हो यह सुनिश्चित करेंगे।