मांडाणी में मनाई तनसिंह जयंती
सिरोही। गांव मांडाणी में पूर्व सांसद व क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक स्व. तनसिंह जयंती को गांव के स्थित महादेव मंदिर में राजपूत समाज की बालिकाओं ने यज्ञ कर मनाया। इसमें राजपूत समाज की महिला सक्ति एवं सभी राजपूत बंधुओं ने भाग लिया। वहीं क्षत्रिय युवक संघ के संभाग प्रमुख अर्जुनसिंह देलदरी ने संघ प्रमुख की जीवनी पर उपस्थित सभी समाज बंधुओं का ध्यान आकर्षित करवाया। दिलीपसिंह मांडाणी ने संबोधित करते हुए बताया की संघ प्रमुख तनसिंह दो बार विधायक एवं दो बार सांसद भी राह चुके है। वही समाज के वरिष्ठ गणों ने समाज को संघ संस्थापक तनसिंह जी के विचारों पर अमल करने की अपील की। इस मौके प्रांत प्रमुखसिंह देवड़ा, गंगासिंह देवड़ा, पाबुसिंह देवड़ा, मांगूसिंह बावली, अर्जुनसिंह बरेवड़ा, विक्रमसिंह देवड़ा एवं महिला शक्ति उपस्थित थे।