किसान आंदोलन के समर्थन में संगठन 25 को देगा ज्ञापन: गहलोत
सिरोही। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में देश में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन का ऐलान करते हुए राजस्थान के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन देने का निर्णय किया हैं। संघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गहलोत ने प्रदेश कार्यकारिणी के समक्ष कहा कि देश की वर्तमान केन्द्र सरकार द्वारा जिस कृषि कानून को पारित किया गया हैं इससे देश का किसान हताश और निराश हो रहा हैं। ऐसे में बुद्धिजीवी शिक्षक वर्ग भी इस किसान आंदोलन का पूर्ण समर्थन के साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से 25 जनवरी को जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रत्येक जिले में संगठन के पदाधिकारी राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर किसान आंदोलन का समर्थन करेंगे। जरूरत पडने पर संगठन किसान आंदोलन में शरीक होकर किसान आंदोलन को मजबुती प्रदान करेंगे। आज देश का किसान संघर्ष कर रहा हैं ऐसे में हम चुप नहीं बैठ सकते।
इन्होंने किया समर्थन
प्रदेश कार्यकारिणी में सभाध्यक्ष श्यामलाल आमेटा, प्रदेशाध्यक्ष शैतानसिंह गुर्जर, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष नीरज शर्मा, मुख्य महामंत्री अभिमन्युसिंह भदोरिया, पुर्व प्रदेशाध्यक्ष गिरीश शर्मा, के.पी.सिंह, हरीकिशन यादव, डॉ.हनवंतसिंह मेडतिया, गोरधनसिंह सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने किसान आंदोलन का समर्थन किया।