वेप्स मंडल पिंडवाड़ा व जैन मानव सेवा मुंबई की ओर से 150 कंबल वितरण

सिरोही। श्री वेप्स मंडल पिंडवाड़ा के तत्वाधान में मनीष जैन की अध्यक्षता एवं पुलिस उप अधीक्षक पिंडवाड़ा किशोर सिंह के मुख्य आतिथ्य में पिंडवाड़ा के डिंगार गांव तेलपुर में पीएफए सचिव अमितसिंह देओल, प्रधानाचार्य भूपेंद्र राजपुरोहित, विश्व पर्यावरण संरक्षण मिशन की अध्यक्ष श्रीमती आशा देवड़ा, सरपंच कन्या कुमारी की मौजूदगी में गांव के ग्रासिया फली एवं भील बस्ती में जरूरतमंद लोगों को 150 कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के अध्यक्ष मनीष जैन ने बताया कि उनका यह अभियान विस्तृत रूप से कई जगह और लंबे समय से चल रहा है और हमारा लक्ष्य अभावग्रस्त एवं बेसिक जरूरतों से वंचित लोगों तक सहायता पहुंचाना है। मुख्य अतिथि पुलिस उप अधीक्षक किशोर सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल से ही हमारा महकमा हर जरूरतमंद तक मदद देने के लिए पहुंच रहा है। उन्होंने जनसमुदाय को अपनी समस्या बेझिझक बताने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष भंवर सिंह मेड़तिया, सचिव सविता कुमारी, वार्डपंच अर्जुन राम मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में विश्व पर्यावरण संरक्षण मिशन की अध्यक्ष श्रीमती आशा देवड़ा सबको धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अमित सिंह देओल ने किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button