सहयोग इंडिया सेवा संस्थान के बैनर का विमोचन
जोधपुर। सुरपुरा बांध रोड स्थित दिव्या नगर धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में गादीपति भरत कुमार दाधीच व संतों की उपस्थिति में सहयोग इंडिया सेवा संस्थान के बैनर का विमोचन किया गया।
इस मौके पर सहयोग इंडिया सेवा संस्थान की चेयरमैन सीमा शर्मा, दिव्या नगर धाम के गादीपति भरत कुमार दाधीच, पार्षद मुकेश दाधीच, हरि सिंह राजपुरोहित, कथावाचक घेवर चंद सारस्वत, नमो नारायण शर्मा, अंकित भजन गायक गजेंद्र राव, समाजसेवी प्रेरणा शर्मा, पूर्णिमा नाहर, फाल्गुनी शर्मा, सरिता शर्मा आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।