तपस्वियों का किया पारणा व बहुमान
जोधपुर। चिंतामणि पाश्र्वनाथ जैन मंदिर गुरो का तालाब में 23वेे तीर्थंकर भगवान पाश्र्वनाथ के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष में अटम तेला तप की तपस्या धरमचंद विजय महाराज की निश्रा में संपन हुई। मन्दिर के ट्रस्टी ओम प्रकाश चोपड़ा ने बताया कि मन्दिर में सभी तपस्वी भाई बहनों के पारने की व्यवस्था कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष में लाभार्थी परिवार रतन कंवर, रणजीत सिंह, शरद, अनिल पारख द्वारा पारणा कराया गया। सभी तपस्वियो ने मन्दिर में चेत्य वंदन कर महाराज की मांगलिक सुन कर पारणा किया। सभी तपस्वियों का लाभार्थी परिवार द्वारा बहुमान किया गया।