लाइब्रेरी के उद्घाटन पर 56 यूनिट रक्तदान
जोधपुर। लाल बून्द जीवनदाता सेवा समिति एवं श्री बालाजी लाइब्रेरी व एर्सोट कम्युनिटी डवलपमेन्ट सेन्टर के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन डारा निवास भादू मार्केट रुपरजत टाउनशिप रोड पर लूणी विधायक महेंद्र सिंह विश्नोई व छात्र नेता महेंद्र सारण की अध्यक्षता में किया गया। कृष्णा डेन्टल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ राजेश बिश्नोई एवं लाइब्रेरी संचालक बुधाराम डारा ने बताया कि थैलेसीमिया पीडि़तो को ब्लड के लिए कई बार भटकते देखकर लाइब्रेरी के उद्घाटन में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 56 रक्तदाताओं ने अपनी स्वेच्छा से रक्तदान कर उसे जरूरतमंदों के लिए समर्पित किया। शिविर में विधायक महेंद्र सिंह विश्नोई एवं पार्षद महेंद्र बेनीवाल ने शिरकत कर रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया व रक्तदाताओं को रक्तदान के बाद प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एर्सोट कम्युनिटी डवलपमेन्ट सेन्टर के संचालक सुभाष बेनीवाल ने बताया कि शिविर में रक्त संग्रहण का कार्य रोटरी ब्लड बैंक द्वारा किया गया। शिविर में हनुमान डारा, भेपाराम, उदाराम डारा, रामनिवास, दीपक बाबल, संगीता कड़वासरा, प्रवीण, विनोद रोहिताश, महेश डारा, राकेश, प्रकाश डारा, काना शर्मा गंगाविष्णु सहित कई लोग उपस्थित रहे।