एक्शन प्लान में कई प्रस्तावों को मिली हरी झंडी

  • जिले के प्रभारी मंत्री ने ली वीसी के माध्यम से बैठक

सिरोही। सिरोही डिस्ट्रीक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट की गवर्निंग काउंसिल की बैठक प्रदेश के खान मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री प्रमोद जैन भाया अध्यक्षता में सूचना एवं संचार विभाग सिरोही के वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। अध्यक्ष एवं प्रभारी मंत्री जिला सिरोही को डीएमएफटी सिरोही के तहत वर्ष 2020-21 के एक्शन प्लान के लिए उच्च प्राथमिकता व अन्य प्राथमिकता क्षेत्र के विभिन्न विभागों से प्राप्त लगभग 112 प्रस्ताव जो अनुमानित राशि 175.00 रुपए करोड के है, के संबध में कार्यवार विभागवार सदस्य सचिव व खनि अभियंता प्रवीण अग्रवाल ने अवगत करवाया।
विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए स्वीकृत
इन कार्यों में क्षेत्रीय विधायक संयम लोढा द्वारा सिरोही जिला मुख्यालय पर खेल मैदान स्टेडियम विकास कार्य तथा चिकित्सा विभाग के लिए राशि 4.0 करोड रुपए के प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए गए, जिसकों अध्यक्ष तथा सभी सदस्य ट्रस्टीयांे ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। इसके अतिरिक्त प्रभारी मंत्री द्वारा प्राप्त सभी प्रस्तावों पर चर्चा उपरांत ट्रस्ट में वर्तमान में विकास कार्यों में व्यय के उपलब्ध बजट के आधार पर उच्च प्राथमिकता व अन्य प्राथमिकता क्षेत्र के 44 विकास कार्य जिनकी अनुमानित लागत राशि 63.38 रुपए के है, स्वीकृत किए गए। इनमें मुख्य रूप से जिला मुख्यालय पर सिलिकोसिस पीड़ितों के नवीन अस्पताल भवन व उपकरण के लिए राशि 1.89 करोड रुपए, राजकीय अम्बेडकर छात्रावासों के विकास के लिए 61 लाख, आगंनवाडी केन्द्रों के विकास के लिए 25 लाख, जिले में कुषोशित व एनीमिया से ग्रस्त धात्री महिलाओं व बच्चों हेतु 23 हजार प्रति केन्द्र, आंगनवाडी केन्द्रों में शौचालय निर्माण हेतु राशि 10.0 लाख रुपए, बालिका स्कूल शिवगंज हेतु राशि 140 लाख, शिवगंज व सिरोही तहसील में विभिन्न विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्षों के निर्माण हेतु 8.80 करोड, जिले की विभिन्न सडकांे जिनमें पूनावा आमलारी, रतनगढ मेरमंडवाडा पोसीतरा, निमली नाडी से बरलूट गुडा चौराहा, मीरपुर से पीछवानजी महादेव मंदिर, सरतरा से बालदा, दातराई से आमलारी, उथमण से पालडी, केशरपुरा से खेजडिया, कलदरी उत्तराभागली, जोगापुरा मौछाल, वागसीन वाण से एनएच 14, स्वरूपगंज कृष्णगंज केर दियाणजी तथा मंडार से सातसण मिंसिल लिक रोड, सनपुर से कालंद्री तक डबल रोड निर्माण कार्य, जो लगभग 49.59 करोड रुपए की है, को स्वीकृति दी गई।
शीघ्र प्रारंभ होंगे स्वीकृत कार्य
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने बताया कि उक्त स्वीकृत किए गए कार्यों को शीध्र ही प्रारंभ करवाया जाकर जिले का विकास किया जाएगा। राज्य स्तर से स्वीकृत होने वाले राशि 2.0 करोड से अधिक के प्रस्ताव शीध्र ही राज्य स्तरीय कमेठी को अनुमोदन हेतु प्रेषित किए जाएगी। आमजन के सुविधा हेतु समस्त कार्य समय पर प्रारंभ होकर निर्धारित समयावधि में पूर्ण हो यह सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में जिला कलक्टर भगवती प्रसाद, विधायक संयम लोढा तथा सांसद देवजी एम पटेल का आभार प्रकट किया गया।
वीसी में यह हुए शामिल
सांसद देवजी पटेल वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। वीसी में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, भागीरथ विश्नोई, स्वास्थ्य विभाग, सा. निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं आंगनवाडी विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारीता विभाग, वन विभाग, कोषाधिकारी, सिरोही, जनजाति विकास विभाग, जिला क्षय अधिकारी के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button