शिक्षा अधिकारियों ने 528 विद्यालयों का एक साथ किया निरीक्षण
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। जोधपुर जिले व ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों ने संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) जोधपुर के निर्देशानुसार एक साथ जिले में दूरदराज ब्लॉक को चिन्हिकरण करके 528 राजकीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। प्रत्येक शिक्षा अधिकारी को कम से कम पांच विद्यालयों का निरीक्षण का दायित्व प्रदान किया गया। संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) प्रेमचन्द्र सांखला के अनुसार जोधपुर, बाड़मेर एवं जैसलमेर जिले में कुल 884 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया जिसमें जोधपुर के दूरदराज ब्लॉक बापिणी, बाप, फलोदी, देचू, शेरगढ, लोहावट, सेखाला, पीपाड शहर, बिलाडा, भोपालगढ, बालेसर एवं ओसिया के विद्यालयों का चिन्हिकरण निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्माइल-2 कार्यक्रम, नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक, कार्य पुस्तिका, कार्मिकों की ऑनलाइन उपस्थिति, विद्यार्थियों की संख्या, उजियारी पंचायत, विद्यालय में पौधारोपण एवं रोकड पजिका संधारण सम्बन्धी गूगल ऑनलाइन फॉर्म में इनकी रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश प्रदान किए।