कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद आज पाली एवं सिरोही दोरे पर

शरद भाटी

पाली/ पाली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रविवार को कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद के नेतृत्व में मंत्री गण पाली एवं सिरोही आएंगे। शाले मोहम्मद पाली जिले के प्रभारी मंत्री हैं। ये मंत्रीगण जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्य सरकार की 2 साल की उपलब्धियों से अवगत करवाएंगे।
राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष में राजस्थान सरकार की उपलब्धियों से आमजन को अवगत कराने तथा जनहित में किए गए कार्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार के तहत मंत्रिमंडल सचिवालय ने प्रत्येक जिले के लिए दो-दो मंत्रीगण के समूह गठित किए हैं। पाली एवं सिरोही जिले के लिए गठित मंत्री समूह में अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ, जन अभियोग निराकरण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री शाले मोहम्मद और राजस्थान के उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी को शामिल किया गया है। यह समूह पाली तथा सिरोही जिले में राज्य सरकार की उपलब्धियों से आमजन को अवगत कराएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री समूह रविवार को सुबह 10ः00 बजे पाली एवं दोपहर 3ः30 बजे सिरोही में फ्लैगशिप योजनाओं की बैठक के बाद पत्रकारों को सम्बोधित करेंगे। इसमें राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की 2 साल की उपलब्धियों की समीक्षा की जाएगी तथा कोरोना वायरस के वर्तमान हालात एवं भावी टीकाकरण पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button