पाली व रोहट के विधालयो का निरीक्षण

शरद भाटी

पाली। समग्र शिक्षा अभियान पाली के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक प्रकाशचंद सिंघारिया के निर्देश पर शनिवार को समसा के कार्यक्रम अधिकारी ने आॅनलाइन शिक्षा को लेकर चलाए जा रहे स्माइल कार्यक्रम के तहत पाली व रोहट के विभिन्न विधालयो का निरीक्षण कर प्रगति रिर्पोट जानी।
कार्यक्रम अधिकारी बलवंत सिहं चंपावत ने इस दौरान राजकीय माध्यमिक विधालय आवासन मंडल एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय मुकनपुरा (रोहट) का निरीक्षण कर स्टाफ सदस्यो की बैठक लेते हुए कोरोना काल में विधालयो में चल रहे स्माइल कार्यक्रम के तहत कक्षावार ग्रप व डोर टू डोर शैक्षिक अध्ययन की प्रगति रिपोट रिपोर्ट व उनके रिकार्ड संधारण के निर्देश दिए। उन्होने निःशुल्क पाठय पुस्तके, कार्य पुस्तिका, अभिभावक संपर्क के बारे में जानकारी ली। एन्होने कहा कि मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी पाली की ओर भेजी जानी वाले समस्त प्रकार की इमेल को गंभीरता से लियौ जाए जिससे की विभागीय योजनाए फलीभूत हो सके। संस्था प्रधान शान्तिलाल सोनी ने गृह कार्य विवरण, स्माइल कालिंग,वाटसअप ग्रप, र्पोर्ट फोलियो, नवीन प्रवेश, गत व वर्तमान नामांकन, कला उत्सव के बारे में जानकारी दी। आईसीटी लेब प्रभारी भगवान दास बाबानी ने लेब मे समसा निर्देशो की उपलब्धता, इन्टरनेट ,शिक्षण मे प्रोजेक्टर कार्य के बारे में अवगत करवाया। इस दौरान अजय कुमार,श्रीमती जया कर्मचंदानी, विक्रम सिंह परिहार, सोना सिंधी, अनिता आदि मौजूद रहे।
राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय मुकनपुरा (रोहट)
कार्यक्रम अधिकारी चंपावत ने रा.उ.प्रा.वि.मुकनपुरा विधालय के निरीक्षण के दौरान कला उत्सव, निरीक्षण प्रपत्र, कक्षावार अध्ययन की रूपरेखा,शैक्षिक भ्रमणो, जिला स्तरीय विज्ञान मेलो, फीट इंडिया मुवमेंट आदि के बारे में जानकारी ली। इस मोके पर प्रधानाध्यापक रामचन्द्र पालीवाल,श्रीमती अंजना भंवर,भावना गोयल, रंजना चैधरी,राजेन्द्र अमरावत, सुनीता, प्रियंका मीणा आदि मौजूद रहे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button