65 सौ मास्क वितरित, 130 चालान भी बनाए
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे जन आंदोलन अभियान के तहत नगर निगम ने 6500 मास्क वितरित किए। वही मास्क नहीं पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग पालना नहीं करने पर 130 चालान भी बनाए गए।
नगर निगम आयुक्त रोहिताश्व तोमर ने बताया कि शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए नगर निगम की ओर से 2 महीने से जन आंदोलन अभियान चलाया जा रहा है। लगातार प्रयासों के बाद मास्क पहनने को लेकर लोग काफी जागरूक भी हुए हैं और यही कारण है कि अब एक बार फिर कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे नियंत्रण में आ रहा है। रोहिताश्व तोमर ने आमजन से अपील की है कि सभी लोग अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने का नियम अपनाएं तो कोरोना के संक्रमण को बेहतर तरीके से रोका जा सकेगा। तोमर ने बताया कि निगम के अभियान के तहत रविवार को 6500 वितरित किए गए, वहीं मास्क के नहीं पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने पर 130 चालान बनाकर 18 हजसा 100 की जुर्माना राशि वसूल की गई।