दुकानदारों को किया सेनेटाइजर का वितरण
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। कोरोना से बचाव के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से एसडी पेन्टस की टीम ने पार्षद मधुमती बोड़ा के नेतृत्व में वार्ड संख्या 28 के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सेनेटाइजर व मास्क वितरित किए। पार्षद बोड़ा के साथ टीम ने भीमजी का मोहल्ला, तापी बावड़ी, हट्टडियो का चौक, पुंगलपाड़ा, सर्राफा बाजार, आडा बाजार, कुम्हारिया कुआ, एकमिनार मस्जिद, खाण्डा फलसा के मार्ग में आने वाले प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठान पर सामाजिक सरोकार के क्रम में सेनेटाइजर वितरण कर आमजन को मास्क लगाने के प्रति जागरूक किया। टीम ने करीब डेढ़ सौ बोतल सेनेटाइजर व दो सौ मास्क का वितरण किया। इस कार्यक्रम की शुरुवात एसडी पैंट्स टीम के सदस्य डीवी सिंह शशीबाला, नंदकिशोर, भूपल सिंह, विनोद, अम्बरीश पांडेय के साथ की। इस मुहिम में वार्ड कार्यकर्ता सुमंत व्यास, आशुतोष बोड़ा, योगेश परमार, जिनिशा, निखिल, राहुल बोड़ा सहित इस जागरूकता कार्यक्रम में मारवाड़ सोशियल मीडिया सहयोग संस्थान और रेड ओशनस मीडिया की टीम का सहयोग रहा।