छात्रवृत्ति परीक्षा की तिथियों में बदलाव
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। देश भर में 200 से अधिक केंद्रों के साथ डॉक्टर एवं आईआईटीयन बनने के इच्छुक छात्रों को प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले अग्रणी संस्थान, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने अपनी प्रमुख वार्षिक छात्रवृत्ति परीक्षा के ग्यारहवें संस्करण की घोषणा की है, जिसे आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्जाम के नाम से जाना जाता है। देश के 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब 12 से 20 दिसंबर के दौरान 9 दिनों की अवधि में इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
12 से 20 दिसंबर के दौरान दोपहर 12 बजे से लेकर रात के 8.30 बजे के बीच ऑनलाइन परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इस लॉगिन विंडो के दौरान छात्र कभी भी परीक्षा दे सकते हैं। सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ऑफ़लाइन परीक्षा का आयोजन 20 दिसंबर को दो पारियों यानी कि सुबह 10.30 बजे से 11.30 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा।
शुरुआत में इस परीक्षा की तिथियों की घोषणा के बाद, देश भर के अनगिनत छात्रों एवं अभिभावकों ने आकाश इंस्टीट्यूट को यह अनुरोध भेजा कि वर्तमान में फैली महामारी तथा त्योहारों के मौसम के बीच तारीखों को नए सिरे से निर्धारित किया जाना चाहिए। इसके अलावा, उस अवधि में देश के कई स्कूलों द्वारा अपनी प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा, और इस वजह से छात्रों को तैयारी करने में काफी परेशानी होगी। छात्रों को प्राथमिकता देने के अपने बुनियादी सिद्धांत पर कायम रहते हुए, आकाश इंस्टीट्यूट ने छात्रों के हितों को ध्यान में रखा औरआयोजन की तिथियों को नए सिरे से निर्धारित करने का फैसला लिया, ताकि सभी छात्र बिना किसी अड़चन के इस परीक्षा में भाग ले हो सकें।