विधायक ने थानों के लिए 20.50 लाख स्वीकृत किए
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। शहर विधायक मनीषा पंवार ने अपने विधानसभा क्षेत्र स्थित पुलिस थाना सदर कोतवाली, सदर बाजार एवं महिला थाना पश्चिम में स्वागत कक्ष निर्माण के लिए बीस लाख पचास हजार रुपए विधायक कोष से स्वीकृत किए है।
भीतरी शहर स्थित पुलिस थाना सदर बाजार एवं कोतवाली में आने वाले फरियादियों के बैठने की सुविधार्थ एवं सहायता उपलब्ध करवाने हेतु दोनों ही थानों का संयुक्त स्वागत कक्ष पुलिस थाना सदर कोतवाली परिसर में निर्माण करने के साथ ही महिला एवं पुरूष शौचालय का निर्माण हेतु बारह लाख पचास हजार रुपए की राशि स्वीकृत की। साथ ही महिला पुलिस थाना पश्चिम में आने वाले फरियादियों के बैठने की सुविधा एवं सहायता उपलब्ध करवाने हेतु स्वागत कक्ष निर्माण हेतु आठ लाख पचास हजार रुपए की राशि स्वीकृत की।