उत्तर महापौर ने अग्निशमन कार्यालय और सिवांची गेट गैराज का किया निरीक्षण किया
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। नगर निगम उत्तर महापौर कुन्ती देवड़ा परिहार ने अग्निशमन कार्यालय और सिवांची गेट गैराज का निरीक्षण किया। नागौरी गेट दमकल कार्यालय की सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि नगर निगम का मुख्य कार्य सफाई व्यवस्था है ऐसे में यदि नगर निगम कार्यालय ही स्वच्छ नहीं होते हैं तो आमजन में निगम की छवि खराब होती है। महापौर कुन्ती देवड़ा परिहार ने नागोरी गेट फायर ऑफिसर में बनाए गए जन्म- मृत्यु पंजीयन कार्यालय, विवाह पंजीयन कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कार्मिकों को जीरो पेंडेंसी करने के निर्देश दिए। उन्होंने रोड स्वीपिंग मशीन के बारे में जानकारी ली तो अधिकारियों ने बताया कि स्वीपिंग मशीन पिछले करीब 5 वर्षो से बंद पड़ी है, जिस पर महापौर ने अगले एक सप्ताह में इस रोड स्वीपिंग मशीन को सही करवा कर काम में लेने के निर्देश दिए। इस दौरान उपमहापौर अब्दुल करीम जॉनी, आयुक्त रोहिताश्व तोमर, उपायुक्त अयूब खान, पार्षद मयंक देवड़ा मौजूद थे।
उन्होंने सिवांची गेट स्थित नगर निगम गैराज का निरीक्षण भी किया। गैराज प्रभारी गोपाल मुंड ने कुन्ती देवड़ा परिहार को नगर निगम के वाहनों एवं ठेके पर लगाए गए वाहनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महापौर ने कहा कि सभी वाहन वार्डों में समय पर पहुंचे और पूरी समय अवधि के दौरान वह फील्ड में कार्य करें, इसकी मॉनिटरिंग हो। महापौर ने कहा कि जिन वाहनों में जीपीएस लगा हुआ है उनकी भी नियमित मॉनिटरिंग होनी चाहिए।