संविधान दिवस पर हुई कई प्रतियोगिताएं

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो जोधपुर द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई।  इस अवसर पर विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए समूह अनुदेशक महेन्द्र कुमार दवे ने बताया कि भारत सरकार द्वारा पहली बार 2015 से डॉ. भीमराव अम्बेडकर के इस योगदान के रूप में 26 नवम्बर का दिन संविधान के महत्व का प्रसार करने और उनके विचारो एवं अवधारणों का प्रसार करने के लिए चुना गया। डॉ. भीमराव अम्बेडकर को मजबूत एवं एकजुट भारत के लिए आज भी जाना जाता है। उन्होंने संविधान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका दी है।
क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो के केआर सोनी ने भारतीय नागरिको को सुरक्षित करने के न्याय, समानता, स्वंतत्रता, संविधान दिवस के बारे जानकारी दी। इस अवसर पर एक मौखिक प्रश्नोतरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया और सफल प्रतिभागियों को विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button