महिला थाना में पुलिस सलाह केन्द्र का उद्घाटन

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। पुलिस आयुक्त जोस मोहन द्वारा पुलिस थाना महिला पश्चिम का निरीक्षण एवं पुलिस सलाह केन्द्र का उद्घाटन किया गया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त पश्चिम अलोक श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त उमेश ओझा, सहायक पुलिस आयुक्त महिला अपराध अनुसंधान सैल भूपेन्द्रसिह, सहायक पुलिस आयुक्त बोरानाडा मांगीलाल राठौड उपस्थित रहे। पुलिस आयुक्त पे थाना परिसर का निरीक्षण किया। तत्पश्चात थाना हाजा के स्थाई वारण्टी व पैण्डिग प्रकरणो के निस्तारण के सम्बन्ध में निर्देश दिये। थाना स्टाफ से उनकी समस्याओ के बारे में जानकारी प्राप्त की। थाना परिसर में नवनिर्मित पुलिस सलाह केन्द्र का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। बता दे कि पूर्व में राज्य सरकार द्वारा महिला सुरक्षा एव सम्मान, महिलाओं को अपने अधिकारों एवं कानून के प्रति सजग करने, लैंगिक समानता, महिला अपराधों में कमी एवं युवाओं में नारी सम्मान के महत्व को समझाने के लिए आवाज अभियान चलाया गया था। इसी क्रम में महिलाओं एवं बालकों को कानूनी परामर्श देने के लिए नवनिर्मित कक्ष का उद्घाटन किया गया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button