विधायक ने नवनिर्वाचित पार्षदों का किया स्वागत
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। शहर विधायक मनीषा पंवार ने सरदारपुरा स्थित अपने कार्यालय में जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।
विधायक पंवार ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को जीत की बधाई देते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाते हुए अपने निर्वाचन क्षेत्र के वार्ड में जनसमस्याओं का अधिकाधिक समाधान करने का आह्वान किया। निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष लियाकत अली रंगरेज एवं रामेश्वर गुर्जर ने पार्षदों का स्वागत करते हुए कांग्रेस संगठन की रीति एवं नीतियों का आमजन में प्रसार कर व सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ जरूरतमंद तक किस तरह से पहुंचाया जाए इस बारे में सभी पार्षदों को अवगत करवाया। वरिष्ठ पार्षद गणपत सिंह चौहान ने नवनिर्वाचित पार्षदों को नगर निगम जोधपुर की कार्यशैली की जानकारी दी।
विधायक पंवार ने नगर निगम उत्तर के कांग्रेस पार्षद अख्तर खान, सुनील व्यास, मोहम्मद हसन खान, मोहम्मद असलम खान, हूमेरा चौहान, मनीष लोढ़ा, जाफरान, नजमा, फिरदोस, दानिश फौजदार, मेहमुदा, नदीम इकबाल, अब्दुल जावेद तथा नगर निगम दक्षिण के कांग्रेस पार्षद प्रिया विश्नोई, मूमल प्रजापति, दौलतसिंह सांखला, नरेशचंद जोशी, प्रकाशचन्द जैन, परवीन अख्तर, गणपतसिंह चौहान, शिवप्रकाश, महेन्द्र सिंह परिहार, कुश गहलोत, ललित गहलोत एवं बसंती मेवाड़ा से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर वार्ड की समस्याओं की जानकारी ली एवं तत्काल जनसमस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी राहुल परासर, भंवर सियोल, प्रकाश परिहार, रामनिवास गोदारा, अरशद चौहान, मोहम्मद ईलियास, दशरथ प्रजापत, मोहम्मद शाकिर, श्याम बिश्नोई एवं वसीम आदि उपस्थित रहे।