60 प्रसूताओं में बादाम व गून्द के पैकेट वितरित
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर संस्कार की ओर से उम्मेद अस्पताल में तकरीबन 60 बीपीएल व गरीब प्रसूताओं में बादाम तथा गून्द के पैकेटस के अलावा सेनेट्री नेपकिन व आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।
क्लब की अध्यक्ष मनीषा सांखला व सचिव राखी वर्मा ने बताया कि प्रसूताओं को संक्रमण से बचाने व उनमें जागरूकता पैदा करने तथा इम्यूनिटी बढाने के लिए बादाम तथा गून्द के पैकेटस के अलावा अन्य सामग्री वितरित की गई। अस्पताल की डॉ. पूनम पारख ने वितरण में सहयोग किया। इस अवसर पर क्लब की डॉ. नीता जैन, रचना कानूगो, अलका बेनीवाल, एलोरा भंडारी व टोनिका सांखला सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थी।