चिकित्साकर्मियों व पुलिसकर्मियों में मास्क बांटे
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर गरिमा की ओर से विश्व पोलिया दिवस के मौके पर जोधपुर के आसपास के क्षेत्र में पोलियों की दवा पिलाने वाले स्वास्थ्य व नर्सिंगकर्मियों में एंड पोलियो नॉऊ लोगों के 100 प्रिटेंड मास्क का वितरण किया। इसके अलावा विश्व पोलियो दिवस के मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पाबुपूरा में 200 ट्रिपल लेयर मास्क भेंट किए गए। क्लब की अध्यक्ष निमीशा भंडारी व सचिव क्रिपल धारीवाल ने बताया कि इसी प्रकार एंड पोलियो नॉऊ के 100 कॉटन मास्क तथा 1500 मास्क (पीएलवाई) डीसीपी धर्मेन्द्र सिंह यादव को भेंट किए। इस मौके वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनल गोठी के अलावा रफात खान, रीटा स्वामी व मिली तातेड सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थी।