गोटन मेगा हाइवे भगवान भरोसे
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। गोटन-सोजत मेगा हाइवे सडक़ लबें समय से क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालक परेशान है। वाहन चालकों व ग्रामीणों ने बताया की गोटन से सोजत मेगा हाइवे की सुध नहीं लेने से सडक़ क्षतिग्रस्त है। एक से दो फुट तक गहरे खड्डे पड़ गए है। इतना ही नहीं सडक़ किनारे बड़ी बड़ी बबूल की झाडिय़ां भी उग गई है। सडक़ किनारे कही कचरे के ढेर तो कही गिट्टी के ढेर लगे है। कई स्थानों पर तो लाइम स्टोन के ढेर लगे है। जिससे हादसे की आशंका अधिक बढ़ गई। सडक़ किनारे लगाए गए संकेतक बोर्ड भी क्षतिग्रस्त पड़े है। आबादी क्षेत्र में सडक़ किनारे बनाए बरसाती नाले भी जमीदोज हो गए। जिससे नालियों का पानी सडक़ पर भरा रहता है तथा सडक़ क्षतिग्रस्त होने लगी है। इसके बारे में विभाग को कई बार अवगत करवाया, लेकिन समस्या ज्यो की त्यो है।