ठाकर शंभूदानसिंह रावल को श्रद्धांजलि दी
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। दिव्य संस्कार संस्थान ने भजन सम्राट नवरत्न सिंह रावल के पिता ठाकर शंभूदानसिह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते श्रद्धांजलि अर्पित की। शंम्भूदानसिह रावल का कल रात को महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। ठाकर शंभूदान सिंह के निधन का समाचार सुनते ही शहर के सत्संग प्रेमियों में शोक की लहर छा गई। शंम्भूदानसिह रावल अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके जेष्ठ पुत्र नवरत्न सिंह रावल, जितेंद्र सिंह रावल, महेंद्र सिंह रावल व एक पुत्री उषा कंवर है। श्रद्धांजलि के मौके आज उम्मेदसिंह पंवार, जीतू परिहार, ढगलाराम, सालगराम तथा कोजाराम गोयल सहित कईं भजन प्रेमी उपस्थित थे।