मीरा भाषा सम्मान डॉ. नीना छिब्बर को
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। बैंक ऑफ़ बड़ौदा के उप महाप्रबंधक सुरेश चंद्र बुंटोलिया की अध्यक्षता में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (बैंक) जोधपुर की 18वीं छमाही समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में ऑनलाइन रूप से राजभाषा विभाग गृह मंत्रालय भारत सरकार के उप निदेशक केपी शर्मा सहित सभी सदस्य, बैंकों के कार्यालय प्रमुख, राजभाषा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। स्वागत संबोधन समिति के उपाध्यक्ष एवं सहायक महाप्रबंधक रामेश्वर लाल चौहान ने किया। उप निदेशक के पी शर्मा ने ऑनलाइन बैंकों में राजभाषा कार्यान्वयन की समीक्षा करते हुए सुधारात्मक प्रदर्शन हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस दौरान जोधपुर नगर में राजभाषा कार्यान्वयन को गति प्रदान करने और व्यापक प्रचार-प्रसार के क्रम में समिति के तत्वावधान में वर्ष 2019-20 का मीरा भाषा सम्मान लघुकथा विधा में जोधपुर नगर की प्रख्यात साहित्यकार डॉ. नीना छिब्बर को उनकी लघुकथा बदलते रंग के लिए प्रदान किया गया। इसके साथ ही वर्ष 2019-20 के दौरान श्रेष्ठ राजभाषा कार्यान्वयन हेतु सदस्य बैंकों को सम्मानित भी किया गया। अंत में बैंक ऑफ़ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक बलबीर सिंह चौहान द्वारा आभार व्यक्त किया गया।