प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का किया सम्मान

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। सरदार दून पब्लिक स्कूल में भारत विकास परिषद मारवाड़ शाखा द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसके अन्तर्गत सत्र 2019-20 मेें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
कक्षा छह की विधि बाफना, कक्षा सातवीं की हर्षिता जैन कांकरिया, कक्षा आठवी के संस्कार मोदी, कक्षा नवमीं की दिव्या मुथा, कक्षा दसवीं की प्रियल सोनी, कक्षा ग्यारहवी की वाणिज्य वर्ग की अनुष्का बोहरा, ग्यारहवी कला की वैष्णवी जोशी, ग्यारहवी विज्ञान वर्ग की मान्या सिंघवी तथा बारहवीं वाणिज्य वर्ग के कपिल बंसल, बारहवी कला वर्ग की याना सुराणा तथा बाहरवीं विज्ञान वर्ग के देव पुरोहित को प्रशस्ति पत्र देकर उनकी प्रतिभा का सम्मान किया गया। इसके साथ ही भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित एकल गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सरदार दून के दोनो विद्यार्थियों कनिष्ठ वर्ग के आरव दाधीच व वरिष्ठ वर्ग के आर्यन विश्नोई को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सरदार दून कें संगीत शिक्षक अजय पुरोहित, विशाल जावड़ा, सहपाठ्यक्रम गतिविधि प्रभारी चारू चतुर्वेदी तथा विद्यालय की शैक्षिक व सहशैक्षिक उपलब्ध्यिों के लिए प्राचार्या डॉ. मयूरी खत्री को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button