बुधवार को गुन्दोज, डिंगाई, खुनी का गुड़ा, बालराई सहित विभिन्न गांवों का दौरा किया
सेवा भारती समाचार।
पाली। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बुधवार को गुन्दोज, डिंगाई, खुनी का गुड़ा, बालराई सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर आंगनवाड़ी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
महिला बाल विकास विभाग के उपनिदेशक ओमसिंह राजपुरोहित ने बताया कि निरीक्षण में कोविड़ 19 जारूकता के लिए विभिन्न गतिविधियों, पोषण अभियान अंतर्गत न्यू ट्री गार्डन एवं केन्द्रों पर दिए जा रहे पोषाहार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम बालराई एवं खुनी का गुड़ा केन्द्रों पर आशा कार्मिक अनुपस्थित पाई गई जिसके लिए दोनो को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया।
उन्होंने विभाग के द्वारा कोरोना जागरूकता अभियान अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्मिकों के द्वारा सोजत में आशा बारेसा सुपरवाईज, रायपुर में चन्द्रा आहुजा बाली में जमीला जाफरी, खारची में ज्योति राठौड़ व जैतारण में सुधा पंचारीया के एवं रानी में आशा सोलंकी महिला पर्यवेक्षक के नेतृत्व में रैली का आयोजन कर समुदाय को कोरोना बचाव के लिए जागृत किया गया। जिले में सभी केन्द्रों पर रंगोली, मास्क का वितरण, लोगों में समझाईश कर कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जानकारी दी जा रही है। साथ ही केन्द्र पर नामांकित बालकों एवं महिलाओं के लिए राष्ट्रीय पोषण अभियान अंतर्गत न्यूट्री गार्डन भी लगाए जा रहे है।