आगामी पंचायत आम चुनाव 2020 के संबंध में विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों की बैठक

सेवा भारती समाचार।

पाली। आगामी पंचायत आम चुनाव 2020 के संबंध में विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों की बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी अंश दीप की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के प्रस्तावित चुनाव के संबंध में अभी से ही तैयारियां शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि जिन प्रकोष्ठों में अतिरिक्त स्टाॅफ की आवश्यकता है उसके लिए मांग पत्र समय पर प्रस्तुत किए जाएं। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त स्टाॅफ के लिए सूची समय पर नहीं भिजवाएं जाने की स्थिति में कार्य में किसी प्रकार के विलम्ब के लिए संबंधित प्रकोष्ठों प्रभारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। उन्होंने प्रभारी अधिकारियों को अपने अपने प्रकोष्ठ से संबंधित सभी आवंटित कार्य समय रहते शुरू करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस बार कोविड़ 19 की परिस्थितियों के मद्देनजर मतदान केन्द्र की संख्या में बढ़ौत्तरी होंगी। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया के दौरान सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था के साथ ही मतदान दलों को प्रशिक्षण के लिए प्रोजेक्टर की व्यवस्था भी करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस व्यवस्था, कानून एवं विधि, आरओ टेबल, ईवीएम, सामग्री क्रय, आदर्श आचार संहिता की पालना व शिकायत प्रबंधन, पर्यवेक्षक व्यवस्था, डाकमत पत्र, मतदान दलों की नियुक्ति, कोविड़ केयर के संबंध में व्यवस्था, रूट चार्ट, सरकारी वाहनों का चिन्हिकरण एवं आवंटन, मीड़ियो प्रकोष्ठ का गठन, पीओएल, भण्डार, मतपत्र, लेखा प्रकोष्ठ, परिवहन व्यवस्था, नियंत्रण कक्ष, सांख्यिकी सूचना एवं आॅनलाईनल समाचार के संप्रेषण के संबंध में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर सिंलिंग राधेश्याम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रहलाद सहाय नागा, उपखण्ड़ अधिकारी उत्सव कौशल, उप अधीक्षक पुलिस छुगसिंह, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता दिलीप परिहार, नगर परिषद के आयुक्त बृजेश राॅय, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी श्रीमती प्रवीणा चारण, जिला परिवहन अधिकारी राजेन्द्र दवे, एनआईसी के अनिल पुरोहित, डीओआईटी के राजेश चौधरी, सुरेन्द्र जैन, दुर्गाशंकर, गजेन्द्र दवे सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button