मानसिक विमंदित एवं किशोर गृह का औचक निरीक्षण
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर के सचिव सिद्धेश्वर पुरी द्वारा गुरुकृपा मानसिक विमंदित गृह आंगनवा एवं राजकीय सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह का निरीक्षण किया गया।
मानसिक विमंदित गृह के निरीक्षण के दौरान मानसिक विमंदितों के स्वास्थ्य तथा खानपान की जानकारी ली गई। इसी क्रम में राजकीय सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह में निवासरत बालकों को उपलब्ध करवाई जाने वाली समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए विश्व स्तर पर फैली महामारी कोविड-19 वायरस के सक्रंमण से बचाव हेतु आगामी 3-4 माह तक विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।