प्रदेश में पहली बार 15 अक्टूबर को राजस्व दिवस मनाया गया
सेवा भारती समाचार।
सिरोही। कृषि के आत्मा परियोजना के सभागार में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में पहली बार राजस्व दिवस मनाया गया। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में 15 अक्टूबर 1955 को राजस्थान काश्तकारी अधिनियम लागू हुआ था जिससे काश्तकारों को खातेदारी अधिकार संभव हुए थे इसलिए 15 अक्टूबर का दिन राजस्व विभाग के लिए विशेष भी है। आत्मा के सभागार में एक सादे कार्यक्रम में उत्कृष्ट वसूली, धारा 91 के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही, फ्लेगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं डिजिटलाइजेशन कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारी, गिरदावरों व मंत्रालयिक कर्मचारियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। राजस्थान भू राजस्व अधिनियम एवं राजस्थान काश्तकारी अधिनियम की धाराओं के संबंध में विभिन्न राजस्व न्यायालयों के अधिकारियों से फीड बैक एवं सुझाव लिए गए। इस मौके पर अति0 जिला कलक्टर गितेश श्रीमालवीय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी भागीरथ बिश्नोई, अति0 मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम खौड, आईएएस प्रशिशु राहुल जैन, उपखंड अधिकारी हंसमुख कुमार, तहसीलदार प्रवीण रत्नु व अन्य राजस्व अधिकारियों ने राजस्व दिवस की महत्ता व जरूरत को बताया एवं राजस्व के कार्य कलापों की जानकारी व काश्तकारों के हितार्थ कार्यो की जानकारी दी।
फोटो केप्शन – 01 से 04 तक संबंधित फोटो।