साहित्य सम्मान के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। अंतर प्रांतीय कुमार साहित्य परिषद द्वारा वर्ष 2020 के लिए हिन्दी के युवा साहित्यकारों हेतु वरिष्ठ कवि, चिंतक, नाटककार, भावानुवादक डॉ. रामप्रसाद दाधीच प्रसाद के नाम पर डॉ. रामप्रसाद दाधीच साहित्य सम्मान के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की जाती हैं। इस बार यह सम्मान साहित्य की किसी भी उत्कृष्ट विधा की कृति पर दिया जाएगा। इस सम्मान के लिए राजस्थान के साहित्यकार पात्र होंगे।
परिषद की महामंत्री डॉ. पद्मजा शर्मा ने बताया कि यह सम्मान पिछले पांच वर्ष के भीतर प्रकाशित किसी भी विधा की उत्कृष्ट कृति पर दिया जाता है। निर्णायक समिति पुस्तक का चयन करती है। सम्मानित साहित्यकार को इक्यावन सौ रुपए की राशि सहित प्रशस्ति पत्र तथा उत्तरीय भेंट किया जाएगा। प्रस्ताव और पुस्तक लेखकों व पाठकों द्वारा गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र जोधपुर को 30 अक्तूबर तक भेजे जा सकते हैं। यह सम्मान 2017 में प्रारम्भ किया गया था। इससे पूर्व यह सम्मान युवा लेखक प्रभात,माधव राठौड़ और प्रतिभा शर्मा को दिया जा चुका है।