विपक्ष के दुष्प्रचार से सावधन रहें किसान: शेखावत

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि कृषि विधेयक ने तरक्की का प्रावधान किया है। किसान विपक्ष के दुष्प्रचार से सावधान रहें।
शेखावत ने किसानों को विश्वास दिलाया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मूल्य मिलता रहा है, मिलता रहेगा, मंडी व्यवस्था पहले की तरह ही जारी रहेगी। मोदी सरकार की साल 2014 से इस बात की वचनबद्ध रही है कि हम किसानों को निश्चित लागत मूल्य के ऊपर 50 प्रतिशत लाभ के साथ एमएसपी प्रदान करेंगे। हमने केवल एमएसपी नहीं बढ़ाया, बल्कि सरकारी खरीद में भी बढ़ोतरी की है। शेखावत ने कहा कि कई राज्यों में किसान बड़े कॉर्पोरेट के साथ मिलकर उत्पाद प्रोड्यूस कर रहे हैं। अब छोटे किसानों भी गारंटीड मुनाफे के साथ टेक्नोलॉजी का लाभ उठा पाएंगे। उन्होंने कहा कि बिल में साफ निर्देशित है कि किसानों की जमीन की बिक्री, लीज और गिरवी रखना पूरी तरह से निषिद्ध है। इस बिल में फसलों का करार होगा, न कि जमीन का। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार स्वामीनाथ कमेटी की रिपोर्ट को गाइड बुक की तरह मानते हुए किसान के पुनरुद्धार के लिए काम कर रही है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button